समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर रहते हुए लखनऊ के ऐशबाग स्थित लगभग 60 हजार वर्गफीट ज़मीन एक निजी बिल्डर को नियम ताक पर रखकर बेचने के मामले में आजम खान समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। विजिलेंस की जांच में सामने आया है कि पद का दुरुपयोग कर और सरकारी प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए यह ज़मीन निजी फर्म को बेची गई, जिससे राज्य हज समिति को 2.08 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का सीधा नुकसान हुआ। लखनऊ विजिलेंस थाने में धारा 420, 120-B और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की गंभीर धाराओं के तहत यह मुकदमा दर्ज किया गया है। आजम खान के अलावा हज समिति के दो पूर्व सचिवों और बिल्डर को भी आरोपी बनाया गया है। #AzamKhan #UPNews #VigilanceFIR #HajCommitteeScam #SamajwadiParty
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch