Molitics

@moliticsindia

चीनी के दाम कम करने के लिए अनोखा हवन देशभर में बढ़ती महंगाई और चीनी के महंगे दामों से परेशान कुछ लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग चीनी सस्ती कराने के लिए विधि-विधान से हवन करते नजर आ रहे हैं, जिसमें पंडित जी अनोखे और मजाकिया मंत्र बोल रहे हैं। जनता का यह देसी और हास्यप्रद अंदाज़ सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यूजर इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पंडित जी सबसे पहले मंत्र बोलते हैं कि चीनी बीस रुपए किलो हो जाए, ओम स्वाहा। इसके बाद वे आगे बोलते हैं कि जो भी चीनी को महंगा करे, उसे अटैक पड़ जाए, ओम स्वाहा। फिर एक और मजेदार मंत्र में कहा जाता है कि जो चीनी सस्ती करे, उसके पांच बच्चे हों और वे भी पांच अलग-अलग पत्नियों से हों। हर मंत्र के बाद पीछे बैठे सभी लोग एक साथ जोर से 'स्वाहा' बोलते हैं। #viralvídeo #SugarCrisis #Sugar #Dearness

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch