Molitics

@moliticsindia

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा ने दावा किया कि झारखंड जूनियर इंजीनियर भर्ती में कार्यरत लगभग 45% कर्मचारियों की नियुक्ति संदिग्ध है। छात्रा का यह भी आरोप है कि कुछ ऐसे अभ्यर्थियों को भी नौकरी मिल गई, जिनका डिप्लोमा कोर्स और बैकलॉग उस समय तक पूरा भी नहीं हुआ था फ़िर भी वो नौकरी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि इन आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा विवादों में घिरी भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर पूरी प्रक्रिया दोबारा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जाए। छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। Video -@Nivedita_Shan पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Jharkhand #JPSC #JSSC #JuniorEngineer #StudentProtest

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch