TMC नेताओं अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन पर FIR दर्ज हुई है। मामला 27 अगस्त को कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के दफ्तर के बाहर लगे कथित अवैध साइनबोर्ड को हटाने पहुंची KMC और पुलिस टीम के विरोध से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, विरोध के दौरान उसके कर्मचारियों से धक्का-मुक्की और मारपीट की गई तथा सरकारी काम में बाधा डाली गई। मामले में 3 FIR दर्ज हुईं और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। TMC ने पुलिस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। #TMCP #AbhishekBanerjee #DerekOBrien #Kolkata #WestBengalPolitica
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch