उत्तर प्रदेश के शामली के वार्ड 16 स्थित कौशांबी विहार में करीब दो साल से चल रही जलभराव की समस्या को लेकर नाला और सड़क निर्माण का काम शुरू होना था। आरोप है कि भाजपा सभासद अनिल उपाध्याय ने नाले की बनावट पर आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया।इसी मुद्दे पर नगर पालिका में बहस के बाद विवाद बढ़ गया। सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग सभासद को घेरकर मारपीट करते और एक महिला उनका कॉलर पकड़कर कोतवाली तक ले जाती दिख रही है। स्थानीय लोगों ने सभासद पर महिलाओं से अभद्रता और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। वहीं अनिल उपाध्याय ने नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल पर लोगों को उकसाकर हमला कराने का आरोप लगाया है। चेयरमैन ने आरोपों को खारिज किया है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। सभासद की तहरीर पर चेयरमैन समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की भी रिपोर्ट है। #Shamli #AnilUpadhyay #UttarPradesh #ViralVideo
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch