राष्ट्रपति की नई ADC, कौन हैं मेजर नव्या शेखावत? ----- आर्मी सर्विस कॉर्प्स की मेजर नव्या शेखावत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ADC नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति की ADC बनने वाली वह भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं. नव्या शेखावत साल 2021 में भारतीय सेना में अधिकारी बनी थीं. उन्होंने UPSC की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा पास की थी. उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में ट्रेनिंग ली. नव्या ने महज पांच साल में मेजर पद भी हासिल कर लिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेजर नव्या शेखावत मूल रूप से राजस्थान के सीकर ज़िले के केरपुरा गांव की रहने वाली हैं. ADC राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों, समारोहों और महत्वपूर्ण बैठकों में मौजूद रहने वाले सैन्य अधिकारी होते हैं. ADC, राष्ट्रपति के कार्यक्रमों के कोऑर्डिनेशन, आधिकारिक संचार और प्रोटोकॉल से जुड़े कई अहम काम भी संभालते हैं. राष्ट्रपति की सेवा में 5 ADC होते हैं. 3 आर्मी से, 1 नेवी और 1 एयर फोर्स से. ADC का फुल फॉर्म Aide-de-camp होता है. यह एक फ्रेंच शब्द है. ADC | Indian Army | President of India | ADC Major Navya Shekhawat | Major Rishabh Singh Sambyal
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch