Molitics

@moliticsindia

13 दिसंबर 2025 को कोलकाता के युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की शिकायतें सामने आई थीं। कई दर्शकों ने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की थी। अब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने करीब 33,000 फैंस को टिकट राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। बताया गया है कि रिफंड का खर्च राज्य के खेल बजट से उठाने की प्रक्रिया चल रही है। टिकटों की कीमत ₹4,000, ₹6,000 और कुछ रिपोर्टों के अनुसार ₹8,000 तक थी। हालांकि, रिफंड कब और किस प्रक्रिया से मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। #LionelMessi #BreakingNews #MessiIndia #FootballFans #WestBengal

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch