अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने Truth Social पर कहा कि इन मीडिया संस्थानों की “फेक न्यूज” और “झूठी” रिपोर्टिंग के चलते यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे मीडिया संस्थानों पर भी ऐसी कार्रवाई हो सकती है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे “ईमानदार और निष्पक्ष प्रेस” चाहते हैं और इन संस्थानों की रिपोर्टिंग को उनके प्रशासन के खिलाफ बताया। हालांकि, ऐलान के तुरंत बाद यह स्पष्ट नहीं था कि प्रतिबंध किस तरह लागू किया जाएगा। CNN, MS NOW और Politico के पत्रकार शुक्रवार को व्हाइट हाउस में रिपोर्टिंग करते नजर आए। CNN ने कहा कि वह अपनी “फेयर और एक्यूरेट रिपोर्टिंग” पर कायम है, जबकि Politico ने अपने First Amendment अधिकारों की रक्षा करने की बात कही। #DonaldTrump #CNN #Politico #MSNOW #PressFreedom
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch