पश्चिम बंगाल की राजनीति में वाकयुद्ध तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य पर सीधा और तीखा प्रहार किया है। महुआ मोइत्रा ने तंज कसते हुए कहा कि समिक भट्टाचार्य को उस पिता की तरह व्यवहार करना बंद कर देना चाहिए, जिसे सार्वजनिक रूप से अपने बिगड़े हुए बेटे से नाता तोड़ना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एबीवीपी (ABVP), 'बिरिंची बाबा' और विश्व हिंदू परिषद (VHP) जैसे संगठनों का हर नोटिफिकेशन और एजेंडा भगवा खेमे से ही निकलता है, इसलिए बीजेपी के किसी भी इनकार या सफाई पर कोई भी विश्वास नहीं कर सकता। #MahuaMoitra #TMC #SamikBhattacharya #WestBengalPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch