ग्वालियर में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन। जयारोग्य अस्पताल में 200 से ज्यादा MBBS इंटर्न डॉक्टर धरने पर बैठे हैं। उन्हें फिलहाल करीब ₹14,337 प्रति माह स्टाइपेंड मिलता है और वे इसे बढ़ाकर ₹30 हजार प्रति माह करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन को जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन और PG डॉक्टरों का भी समर्थन मिला है। इंटर्न डॉक्टरों के काम के बहिष्कार से इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर OPD और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। #Gwalior #InternDoctors #StipendHike #JayarogyaHospital #Doctor
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch