RSS प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम RSS के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क अभियान का हिस्सा है, जिसमें करीब 5,000 भारतीय-अमेरिकी शामिल होने वाले हैं। आयोजन AHEAD फोरम कर रहा है और रक्षाबंधन के मौके पर वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दिया जाएगा। भागवत पहले ही न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। लेकिन अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है-न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी ने भी कार्यक्रम का समर्थन नहीं किया और 61 संगठनों के गठबंधन ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन से कार्यक्रम रद्द करने की मांग की है। #ZohranMamdani #MohanBhagwat #RSS #MadisonSquareGarden #NewYork
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch