अमृतसर में AAP कार्यकर्ताओं ने BJP के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर प्रदर्शन किया। AAP कार्यकर्ता 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार के घर BJP नेताओं के शोक जताने पहुंचने का विरोध कर रहे हैं। दरअसल, सज्जन कुमार की हाल ही में बीमारी के चलते मौत हुई है। उनके निधन के बाद कुछ BJP नेता उनके घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर शोक जताया। इसी को लेकर AAP ने BJP पर निशाना साधते हुए प्रदर्शन किया। 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में सज्जन कुमार को दिल्ली कैंट के राज नगर इलाके में पांच लोगों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा बरकरार रखी थी। #Amritsar #AAP #SajjanKumar #TarunChugh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch