Molitics

@moliticsindia

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने देश की राजनीति और सरकार के रवैये पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब सोनम वांगचुक नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे, तब दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं और आईटी सेल ने उन्हें 'देशविरोधी' और 'चीनी एजेंट' जैसे तमगे दे दिए। वहीं, जब उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन को 'दिखावटी' बताया, तो कांग्रेस समर्थकों ने उन्हें तुरंत 'संघी' और 'बीजेपी समर्थक' कहना शुरू कर दिया। गीतांजलि के मुताबिक, झंडे भले अलग हों, लेकिन सवाल उठाने वालों का चरित्र-हनन करने का तरीका दोनों का एक जैसा है। देश को अब सिर्फ सरकार बदलने की नहीं, बल्कि राजनीति की सोच और संस्कृति बदलने की जरूरत है। #SonamWangchuk #Gitanjali #JantarMantar #BJP #Congress

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch