यूपी: पंचायत सहायकों का तनख्वाह को लेकर विरोध प्रदर्शन Uttar Pradesh, Lucknow: पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों से पंचायत सहायक लखनऊ पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने मानदेय बढ़ाने, संविदा व्यवस्था खत्म करने और स्थायी सेवा नियमावली लागू करने समेत कई मांगें उठाईं. पंचायत सहायकों की मांग है कि इनकी सैलरी 6 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 30 हज़ार किया जाए. UP News | Uttar Pradesh | #UPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch