Molitics

@moliticsindia

मध्य प्रदेश के IFMIS (सरकारी भुगतान प्रणाली) में ₹600 करोड़ की भारी-भरकम वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि 24 सरकारी विभागों से जुड़ा सरकारी पैसा Treasury खातों में जाने के बजाय सीधे 'अपनो' के खातों में ट्रांसफर हो रहा था। गड़बड़ी का तरीका भी काफी 'डिजिटल' निकला कर्मचारियों के डुप्लीकेट कोड, रिश्तेदारों के बैंक खाते, साझा ID-पासवर्ड और OTP के गलत इस्तेमाल का ऐसा खेल रचा गया कि 5 साल तक किसी को भनक तक नहीं लगी। फिलहाल 59 FIR दर्ज हो चुकी हैं, 400 से ज्यादा लोग जांच के घेरे में हैं और ₹220 करोड़ की रिकवरी की बात कही जा रही है। (1/2) #MadhyaPradesh #MPScam #IFMIS #FinancialScam #ED

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch