Molitics

@moliticsindia

RSS के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरे के बीच न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 29 अगस्त को होने वाले 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' कार्यक्रम को लेकर भारी विरोध शुरू हो गया है। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का विरोध करते हुए कुछ अंतरधार्मिक व नागरिक संगठनों और USCIRF ने आरएसएस पर असहिष्णुता के आरोप लगाते हुए इसके सदस्यों पर प्रतिबंध और राजनयिक सुविधाएं न देने की मांग की है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मैडिसन स्क्वायर के बाहर एक प्रचार वाहन (Truck Banner) पर "RSS KILLED GANDHI" लिखा दिखा, जिसे 'आतंक का पहला कृत्य' बताया गया। इस पूरे विवाद पर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बहुलतावादी समाज की पैरवी की, लेकिन निजी कार्यक्रम होने के कारण इसे रद्द करने में अनिश्चितता जताई। दूसरी ओर, भारत सरकार और संघ ने USCIRF की रिपोर्ट व सभी आरोपों को पक्षपाती और निराधार बताते हुए खारिज किया है। #MohanBhagwat #RSS #MadisonSquareGarden #NewYork #ZohranMamdani

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch