Molitics

@moliticsindia

वायनाड भूस्खलन (Wayanad Landslide) आपदा के प्रभावितों को पुनर्वसन और राहत पहुँचाने के लिए केरल सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने पीड़ितों की आर्थिक स्थिति में सुधार और सहायता के लिए ₹2 लाख की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इस आपदा में अपना सब कुछ गंवा चुके परिवारों को इस सहायता राशि से बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने यह साफ़ किया है कि यह अतिरिक्त राशि पुनर्वास और तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दी जा रही है। इसके साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में दीर्घकालिक पुनर्वास, आवास निर्माण और आजीविका सुधार के कार्यों में भी तेजी लाई जा रही है। #WayanadLandslide #WayanadRelief #KeralaGovernment #KeralaNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch