दिल्ली के किलोकरी गांव में 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह की मारपीट के बाद हुई मौत के विरोध में मणिपुरी समुदाय ने कैंडल मार्च निकाला. पुलिस के अनुसार, घर के बाहर शोर-शराबे को लेकर विवाद के बाद डिलीवरी कर्मियों और ढाबा कर्मचारियों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया. गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई. मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की. #DelhiNews #ManipuriCommunity #JusticeForVikram #Kilokari #DelhiCrime
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch