बेंगलुरु में नकली दवाइयों का एक बड़ा रैकेट सामने आया है. इसमें कैंसर की दवाओं के साथ कई दूसरी जरूरी दवाएं भी शामिल थीं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये नकली दवाएं करीब 90 अस्पतालों और क्लीनिकों में असली दवाओं से करीब 50 फीसदी कम कीमत पर सप्लाई की जाती थीं. इससे पहले हुई एक छापेमारी में करीब 5 करोड़ रुपये की नकली दवाएं बरामद की गई थीं. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch