Molitics

@moliticsindia

NEET-UG परीक्षा में हुई धांधली और ग्रेस मार्क्स विवाद के बाद गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को लागू करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। The Hindu की रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष अदालत ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर इसरो (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों पर जवाब तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मांग की गई है कि भविष्य में NEET जैसी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमेटी के सुझावों (जैसे डिजिटल सुरक्षा, परीक्षा पैटर्न और NTA के पुनर्गठन) को जल्द से जल्द लागू किया जाए। #NEETUG #SupremeCourt #NTA #NeetExam #MedicalEntrance

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch