विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर सीधा और बड़ा हमला बोला है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चुनाव आयोग और सत्तापक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, "ज्ञानेश कुमार, भाजपा का एजेंट था, है और रहेगा।" इसके साथ ही उन्होंने EVM के स्थान पर मतपत्रों के इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए स्पष्ट किया कि "जब तक हमें बैलेट पेपर का अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक हम लड़ते रहेंगे।" खड़गे का यह बयान 'इंडिया' गठबंधन द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे विरोध अभियान के तहत सामने आया है। #MallikarjunKharge #Congress #GyaneshKumar #ElectionCommission #ECI
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch