Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शाहगंज तहसील में महंगाई और सरकार की नीतियों पर तंज कसना एक प्रशासनिक कर्मचारी को भारी पड़ गया। 'चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर' जैसी व्यंग्यात्मक टिप्पणी फेसबुक पर लिखने के मामले में संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने लेखपाल अशोक कुमार पांडे को सस्पेंड कर दिया है। देवरिया के सदर तहसील में तैनात लेखपाल पर 'उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली' के उल्लंघन और सोशल मीडिया पर राजनीतिक व विवादित टिप्पणी करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। उप जिलाधिकारी (SDM) सदर द्वारा जारी आदेश के बाद इस कदम से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। #UttarPradesh #LekhpalSuspended #Inflation #SocialMediaPost #AshokKumarPandey

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch