निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरेंद्र कोली की मौत, हरिद्वार में चाय की दुकान पर मिला शव. निठारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरेंद्र कोली का शव हरिद्वार में उसकी चाय की दुकान से बरामद हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुकान के अंदर उसका शव रस्सी के सहारे लटका मिला. कोली पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार में रहकर चाय की दुकान चला रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है. करीब 19 साल जेल में रहने के बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से आखिरी मामले में बरी होकर वह जेल से बाहर आया था. कोली को निठारी से जुड़े 13 मामलों में मौत की सजा सुनाई गई थी. हालांकि 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 मामलों में उसे बरी कर दिया. इसके बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मामले में भी उसकी दोषसिद्धि रद्द कर दी थी.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch