Molitics

@moliticsindia

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में जनसभा के बाद हुए कथित 'शुद्धीकरण' अनुष्ठान मामले में राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा को पत्र लिखकर 24 दिन बाद भी पुलिस FIR दर्ज न होने पर गहरा असंतोष और हैरानी व्यक्त की है। ​खड़गे ने पत्र में जेपी नड्डा द्वारा राज्यसभा में दिए गए उस आश्वासन की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने इस तरह की गतिविधियों की निंदा करते हुए जांच की बात कही थी। खड़गे ने लिखा कि यह मामला केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान का नहीं है, बल्कि करोड़ों दलितों और वंचितों की भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने नड्डा से अपील की है कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस आपराधिक कृत्य में शामिल व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने के निर्देश दें। ​#MallikarjunKharge #JPNadda #HaldwaniNews #UttarakhandPolitics #Congress

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch