मुंबई में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर महाराष्ट्र FDA ने 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए। 19–20 अगस्त की कार्रवाई के दौरान 89 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और 71 सुधार नोटिस जारी किए गए। जांच में कहीं किचन में मक्खियां और कॉकरोच मिले, तो कहीं नकली चीज़ के इस्तेमाल और खाद्य सामग्री के असुरक्षित भंडारण की शिकायतें सामने आईं। इसी अभियान के दौरान राज्यभर में प्रतिबंधित गुटखा और मिलावटी डेयरी उत्पाद भी जब्त किए गए। #MaharashtraFDA #FoodOutlets #FoodAdulteration #AdulteratedFood #FoodInspection
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch