वाराणसी के सभी घाट डूबे, छतों पर किया जा रहा अंतिम संस्कार भारी बारिश के बाद, वाराणसी में घाट पर बने 100 छोटे-बड़े मंदिर भी डूब गए हैं. मणिकर्णिका घाट की छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है. तो वहीं, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी छत पर कराई जा रही है. यूपी में लगातार बारिश से गंगा- घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बताई जा रही हैं. वहीं 13 ज़िलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch