त्योहारों का मौसम शुरू होते ही देश में चीनी 'व्हाइट गोल्ड' बन चुकी है! क्विक-कॉमर्स ऐप्स Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto ने फरमान जारी कर दिया है कि 2 से 5 किलो से ज्यादा चीनी नहीं मिलेगी, मानो राशन की दुकान का नया डिजिटल अवतार लॉन्च हो गया हो! जो चीनी कुछ दिन पहले ₹45 किलो थी, वह अब ₹65 तक उछल चुकी है। वजह बताई जा रही है गन्ने की खराब फसल और घटता स्टॉक, लेकिन मजे की बात यह है कि जैसे ही त्योहार पास आते हैं, हर चीज़ पर लिमिट लग जाती है और कीमतें आसमान छूने लगती हैं। अब 10 लाख टन चीनी बाहर से मंगवाई जा रही है, तब तक जनता से कहा जा रहा है कि "त्योहारों पर थोड़ी कम मिठास से ही काम चलाओ!" #SugarShortage #Blinkit #Zepto #SwiggyInstamart #PriceRise
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch