जंतर-मंतर पर हुए मारपीट के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज ने दिल्ली की अदालत में अपनी गिरफ्तारी को लेकर यह दलील दी। उनकी ओर से अदालत में कहा गया कि शिकायतकर्ता ने ही उन पर हमला किया था और घटना का वीडियो भी इसका सबूत है। भारद्वाज ने यह भी कहा कि पुलिस ने उन्हें पहले पूछताछ के लिए नोटिस दिया था और वह जांच में शामिल हुए थे, लेकिन बाद में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस ने उन्हें एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ SC/ST एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई हुई है। अलग से POCSO मामले में भी FIR दर्ज होने की रिपोर्ट है। मामले में अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। #SwatantraBhardwaj #DelhiNews #DelhiCourt #JantarMantar #CJP Swatantra Bhardwaj, Delhi Court, Jantar Mantar, Bail Hearing, SC ST Act, CJP
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch