Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में प्रशासनिक संवेदनहीनता की एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। अपने गांव में सड़क बनवाने की मांग को लेकर कुछ छोटे बच्चे कलेक्ट्रेट में डीएम से गुहार लगाने पहुंचे थे। लेकिन बच्चों की समस्या सुनकर उसका समाधान निकालने के बजाय पुलिस प्रशासन ने उन्हें वहां से भगा दिया। मासूमों के इस तरह हक मांगने और पुलिस के उनके साथ किए गए रवैये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #Hamirpur #HamirpurNews #UPPolice #UPNews #viralvideo

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch