दिल्ली यूनिवर्सिटी में सितंबर को छात्र संघ के चुनाव होने जा रहा हैं, जिसमें 20 उम्मीदवार चार प्रमुख पदों के लिए मैदान में हैं। लेकिन चुनाव से ठीक पहले इसकी प्रक्रिया को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका पहुंच गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा विजेता (Vijeta) ने याचिका दायर कर चुनाव प्रक्रिया में Lyngdoh Committee के नियमों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के कथित उल्लंघन का आरोप लगाया है। विजेता ने 13 अगस्त की चुनाव अधिसूचना और 11 सितंबर की उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग नोटिस को चुनौती दी है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है। मामले की सुनवाई बुधवार को होगी। #DUSUElections #DelhiUniversity #DelhiHighCourt #LyngdohCommittee #StudentPolitics DUSU Elections, Vijeta, Delhi University, Delhi High Court, Lyngdoh Committee, Student Politics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch