हैदराबाद में आयुष (AYUSH) डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों ने अपनी लंबे समय से लंबित माँगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एमबीबीएस (MBBS) डॉक्टरों के समान बराबर स्टाइपेंड (Stipend) देने की माँग को लेकर आयुष डॉक्टर सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे भी अस्पतालों में दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन स्टाइपेंड के मामले में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद सरकार द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने पर डॉक्टरों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। #AYUSHDoctors #Hyderabad #DoctorProtest #StipendIssue #MedicalStudents
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch