महाराष्ट्र के आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम स्कूलों (Ashram Schools) में बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण की कमी के कारण छात्रों की मौत के आंकड़ों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। अभिजीत दीपके ने बेहद गंभीर आंकड़े उजागर करते हुए कहा "महाराष्ट्र के आश्रम स्कूलों में महज दो वर्षों में 590 से अधिक आदिवासी छात्रों की मौत हो गई। उनके परिवारों को मुआवजे के तौर पर सिर्फ़ 2 लाख रुपये मिले।" #AbhijitDipke #CJP #MaharashtraPolitics #AshramSchool #AdivasiRights
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch