Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर 26 दिन भूख हड़ताल पर रहे सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त होने के बाद राजनीतिक दलों पर तीखे आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वांगचुक ने बताया कि अनशन के दौरान उनकी पत्नी गीतांजलि ने राहुल गांधी से मदद की अपील की थी, लेकिन कांग्रेस की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं, भाजपा नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अनशन खत्म करने की तस्वीरों को गुप्त रखने की सहमति के बावजूद उन्हें सार्वजनिक कर दिया गया। #SonamWangchuk #NEETPaperLeak #JantarMantarProtest #RahulGandhi #BJP

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch