जंतर-मंतर पर छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर हुए कथित हमले के मामले में दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और समर्थकों का चल रहा धरना समाप्त हो गया है। दिल्ली पुलिस के साथ कई दौर की बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों को ठोस आश्वासन मिला है। CJP प्रतिनिधियों और कानूनी सलाहकारों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) में SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराएं जोड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को अगले 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। #DelhiPolice #CJP #ParliamentStreet #JantarMantar #NishuAzad
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch