पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम किया घोषित. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की अक्टूबर में प्रस्तावित प्लीनरी बैठक से पहले पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को लेकर बड़ा कदम उठाया है. पाकिस्तान की राष्ट्रीय जांच एजेंसी FIA ने मोस्ट वांटेड आतंकियों की नई रेड बुक जारी की है. इसमें मसूद अजहर का नाम भी शामिल है और उसकी गिरफ्तारी या सूचना देने पर 70 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch