Molitics

@moliticsindia

जनशक्ति जनता दल (JJD) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह पर तीखा जुबानी हमला बोला है। एक सवाल के जवाब में तेज प्रताप यादव ने साफ लहजे में कहा कि वे "लफुआ लोगों" पर चर्चा नहीं करते और पवन सिंह को लेकर विवादित बयान दे डाला। इसके साथ ही उन्होंने कलाकारों की जीवनशैली और आदतों पर भी खुलकर बात की। तेज प्रताप ने कहा कि कुछ कलाकार शराब का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें पूरी तरह परहेज करना चाहिए। उन्होंने नसीहत दी कि शराब से दूर रहकर ही कोई व्यक्ति एक बेहतर और सच्चा कलाकार बन सकता है। #TejPratapYadav #PawanSingh #JJD #BhojpuriCinema

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch