Molitics

@moliticsindia

झारखंड के 29 वर्षीय थ्रो-बॉल खिलाड़ी अमरदीप ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए 4 गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक सरकारी नौकरी नहीं मिली। अमरदीप 2016 से प्रोत्साहन राशि और 2020 से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं। आजीविका के लिए वह रांची के अरगोड़ा चौक पर सब्जी बेचते हैं और रात में कैब भी चलाते हैं। मलेशिया में टूर्नामेंट खेलने के लिए उन्हें ₹65,000 तक का कर्ज लेना पड़ा था। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेल विभाग को मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खेल मंत्री ने भी कहा है कि सरकार अमरदीप को नौकरी देने की संभावनाएं देख रही है। #Amardeep #Jharkhand #Throwball #Sports #GovernmentJob

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch