Molitics

@moliticsindia

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हजारों किसान मूंग फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100% सरकारी खरीद की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने पूरी रात सड़क पर बिताई, वहीं भोजन बनाया और दाल-बाटी खाकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह दृश्य अब सोशल Media पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। किसानों का कहना है कि बाजार में मूंग की कीमत MSP से कम मिल रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनकी प्रमुख मांग है कि सरकार MSP पर शत-प्रतिशत खरीद की कानूनी और व्यावहारिक गारंटी दे। इसके अलावा किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था में सुधार और खेती से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों के समाधान की भी मांग उठाई है। मुख्यमंत्री आवास कूच के ऐलान को देखते हुए प्रशासन ने धरनास्थल से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं और कई इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। #KisanAndolan #Bhopal #MadhyaPradesh #MSP #MungCrop #FarmersProtest

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch