उत्तर प्रदेश के शामली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मशहूर हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, शामली में जिम से बाहर निकलते ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ 15 से 20 राउंड फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के निवासी अंकित बालियान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का उभरता हुआ नाम थे और 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' जैसे गानों से काफी लोकप्रिय हुए थे। वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। #AnkitBaliyan #HaryanviSinger #ShamliNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch