प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ AI द्वारा तैयार किए गए एक कथित आपत्तिजनक और एडिटेड वीडियो के मामले में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस के बाद अब हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने भी Meta India के प्रमुख अरुण श्रीनिवास और कई फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तेलंगाना के दो निवासियों की शिकायत पर दर्ज इस FIR में आरोप लगाया गया है कि एआई-जनरेटेड भ्रामक सामग्री के जरिए सामाजिक शांति को भंग करने का प्रयास किया गया। इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर AI कंटेंट के दुरुपयोग, फेक न्यूज और डिजिटल सुरक्षा को लेकर बहस और तेज हो गई है। #MetaIndia #ArunSrinivas #HyderabadPolice #CyberCrime #pmmodi
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch