Molitics

@moliticsindia

आगरा में UGC Equity Regulations 2026 के विरोध में सवर्ण समाज की ओर से निकाली गई ट्रैक्टर रैली पर भोजपुरी लोक गायिका और राजनीतिक व्यंग्यकार नेहा सिंह राठौर ने यह टिप्पणी की। नेहा सिंह राठौर ने प्रदर्शनकारियों से सवाल करते हुए कहा कि जब UGC के नियम मोदी सरकार ने बनाए हैं तो उनका विरोध क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “योगी जी भी तो मोदी जी के साथी हैं” और BJP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पर भी सवाल उठाया। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि यह “महात्माओं और साधुओं की सरकार” है और UGC के खिलाफ प्रदर्शन करके “देशद्रोही मत बनो।” #NehaSinghRathore #UGC #Agra #UGCEquityRegulations

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch