Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के सत्य निकेतन में चार छात्रों की मौत के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बेहद गंभीर टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं था। ये छात्र छोटे शहरों से उम्मीदों और सपनों के साथ दिल्ली आए थे, लेकिन लापरवाही और आपराधिक रवैये ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया। कोर्ट ने दिल्ली में हॉस्टल की समस्या पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 20 से 25 वर्षों से छात्र उच्च शिक्षा और अपना करियर बनाने की उम्मीद में दिल्ली आ रहे हैं। ऐसे में छात्रों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त आवास की व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा है। #SatyaNiketan #DelhiHighCourt #DelhiNews #StudentSafety #HostelCrisis Satya Niketan, Delhi High Court, Student Safety, Hostel Crisis, Delhi Students, Education

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch