Molitics

@moliticsindia

झारखंड में भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शिक्षा, रोजगार और अभ्यर्थियों के अधिकारों की लड़ाई है। यह "कागज़ और कलम की लड़ाई" है, जिसका उद्देश्य निष्पक्ष परीक्षा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाना है। छात्रों का कहना है कि उनके आंदोलन की तुलना किसी अन्य प्रदर्शन या जंतर-मंतर के आंदोलनों से नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि उनकी मांगें झारखंड के अभ्यर्थियों के भविष्य और राज्य की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हैं। उनका आग्रह है कि सरकार राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि छात्रों की मांगों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के मुद्दे पर ध्यान दे। Video-@Nivedita_Shan पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Jharkhand #JharkhandStudents #StudentProtest #PaperLeak #ExamReform

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch