आज उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का लखनऊ में धरना प्रदर्शन है, ये प्रदर्शन मुख्यतः UPSSSC आयोग में वेटिंग लिस्ट को लेकर है, छात्रों का कहना है कि एक ही अभ्यर्थी लगभग सभी परीक्षाओं में शामिल होता है और उसका सिलेक्शन एक से अधिक जगहों पर होता है तो वह कोई एक पद ही ज्वाइन करता है, ऐसे में उसका जो दूसरी भर्ती में सिलेक्शन होता है वह पद खाली रह जाता है, ज्यादातर भर्तीयों में सैकड़ो/हजारों पद खाली रह जाते है, जिससे दूसरे योग्य छात्रों को मौका नहीं मिल पाता है, इसी क्रम मे आज छात्र UPSSSC में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान करने हेतु लखनऊ में प्रदर्शन करने पहुंचे है, मेरा सरकार व UPSSSC आयोग से आग्रह है कि अभ्यर्थीयों के बेहतर भविष्य हेतु वेटिंग लिस्ट का प्रावधान करना चाहिए, जिससे कि बचे हुए सीटों पर अन्य योग्य छात्रों को मौका मिल सके। @UpssscOfficial1 @CMOfficeUP @brajeshpathakup @myogiadityanath
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch