Molitics

@moliticsindia

लोक गायिका नेहा राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीपक जलाने की अपील को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बाढ़ और जलभराव से घर-द्वार, मवेशी और दूसरी चीजें प्रभावित हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद मोदीजी के जन्मदिन पर दीपक जलाने की बात कही जा रही है। नेहा राठौर ने कहा, “बाढ़ का पानी तो उतर जाएगा, लेकिन राष्ट्रवाद का ज्वार नहीं उतरना चाहिए।” उन्होंने तंज करते हुए कहा कि जो लोग मोदीजी के जन्मदिन पर दीपक नहीं जलाएंगे, उनका “देशभक्ति का लाइसेंस कैंसिल” कर दिया जाएगा। #NehaRathore #Birthday #PoliticalStatement #India

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch