पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य संकट के बीच अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान के साथ जारी इस संघर्ष के एक 'नए और आक्रामक चरण' (New Phase) में प्रवेश करने वाला है। जॉनसन के मुताबिक, इस कदम का मकसद क्षेत्र में सुरक्षा संतुलन बनाना और सहयोगियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करना है। हालांकि, अमेरिका के इस कड़े रुख के बाद वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। #MikeJohnson #USIranWar #USCongress #MiddleEastConflict #Geopolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch