News Pinch

@thenewspinch

दिल्ली में निर्भया जैसी एक और घटना हुई! 11 क्लास में पढ़ने वाली, 16 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर स्लीपर बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने मिलकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली और 11वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है. घटना 4 अगस्त की है, बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद वह घर से निकल गई थी. इसके बाद वह अंधेरे और तेज बारिश के बीच रास्ता भटक गई और गलती से परी चौक पर उतर गई. नोएडा जाने के लिए उसने एक खाली स्लीपर बस को रुकने का इशारा किया. बस रुकने के बाद वह उसमें सवार हो गई. आरोप है कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ यौन हिंसा की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरी जानकारी दी. बाद में उसने उस बस और उसमें मौजूद दोनों आरोपियों की पहचान कर ली. इसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया. जिस बस में वारदात हुई, वह दिल्ली-NCR में 47 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक चलती रही. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के दौरान बस किन-किन रास्तों से होकर गुजरी और इतने लंबे रास्ते में उसे किसी पुलिस चेकिंग का सामना क्यों नहीं करना पड़ा!! Kashmiri Gate | Delhi R*ape Case | India news | Women Safety

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch