कानपुर में सड़क के बीच खुला पड़ा सीवर का गड्ढा एक डिलीवरी एजेंट के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। जाजमऊ के हिंदुस्तान कंपाउंड में 16 सितंबर की देर रात ऑर्डर पहुंचाकर लौट रहा डिलीवरी एजेंट बाइक समेत करीब 4 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसा CCTV में भी कैद हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, गड्ढे के आसपास न बैरिकेडिंग थी, न कोई चेतावनी संकेत। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर की मरम्मत के बाद करीब 15 दिन से गड्ढा खुला पड़ा था। #Kanpur #Jajmau #RoadSafety #Pothole #CivicIssues
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch