एथेनॉल मिश्रित ईंधन (E20) को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन में शामिल वाहन मालिकों का दावा है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद उनकी गाड़ियों की माइलेज कम हो गई है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा, "गाड़ी हमारी है, माइलेज कितना कम हुआ है यह हमें पता है, किसी और को नहीं।" प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को E20 पेट्रोल और शुद्ध पेट्रोल (E0) दोनों का विकल्प उपलब्ध कराए, ताकि वाहन मालिक अपनी गाड़ी की अनुकूलता के अनुसार ईंधन चुन सकें। वहीं, सरकार का कहना है कि एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना है। Video -@neeraj_jhaa पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Ethanol #E20 #EthanolPolicy #FuelPolicy #Petrol #Mileage
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch