Molitics

@moliticsindia

देशवासियों से विदेश यात्राएं टालने, सोना न खरीदने और स्वदेशी अपनाने की प्रधानमंत्री की अपील पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर तंज कसते हुए कन्हैया कुमार ने कहा "मोदी जी, जाने दीजिए सोना खरीदने और विदेश जाने की बात, एक बार चाय के खर्चे पर चर्चा हो जाए?" ​कन्हैया कुमार का यह बयान ऐसे समय आया है जब पीएम मोदी ने बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं, गिरते रुपये और विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा के हवाले से देशवासियों से गैर-जरूरी सोना न खरीदने और विदेश में छुट्टियां या शादियां न करने का आग्रह किया है। विपक्ष का तर्क है कि देश का आम आदमी पहले ही बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों से परेशान है, ऐसे में सोना या विदेश यात्राओं की नसीहत देने के बजाय सरकार को आम जनता की जेब पर पड़ रहे असर और महंगाई पर चर्चा करनी चाहिए। ​#KanhaiyaKumar #PMModi #Congress #BJP #ChaiPeCharcha

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch